Kushinagar News : महंथ राजूदास पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Kushinagar News: अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महन्थ राजूदास पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक ने अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक सेवरही निवासी राहुल तिवारी द्वारा सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय को प्रार्थना पत्र सौंपकर विगत दिनों अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महन्थ राजूदास पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सेवरही में मुकदमा दर्ज कर करवाई की मांग किया गया।

उक्त युवक की लिखित तहरीर पर शनिवार को मु0अ0सं0 26/2025 धारा 299, 504, 506 दर्ज कर थाना स्थानीय पर भादवि बनाम हंसराज पुत्र मुद्रिका ग्रा0 पिपराघाट एहतमाली टोला देवनरायण थाना सेवरही कुशीनगर को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.