देवल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सेवराई के नाम, 34 रन से दर्ज की शानदार जीत

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवल में कीनाराम बाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेवराई और देवल की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सेवराई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवल को 34 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेवराई की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवल की टीम 77 रन पर सिमट गई। इस तरह सेवराई ने 34 रन से मुकाबला जीत लिया।

सेवराई की जीत में मोहम्मद उमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि सद्दाम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले के समापन पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल को अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी भाईचारे का माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, अनिल यादव, नीरज राय, दरोगा यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.