दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को नगसर पुलिस ने दबोचा

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को आज गुरुवार को उनके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे।गिरफ्तार आरोपियों में मृतका खुशबू का पति सचिन राजभर, ससुर राम अवध राजभर और सास दुनिया देवी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते मंगलवार की देर रात 21 वर्षीय खुशबू अपने ससुराल के एक कमरे में हुक के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली थी। सूचना मिलने पर नगसर हाल्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका के पिता संतोष राजभर, जो चंदौली जनपद के सैयदराजा नारायणपुर गांव निवासी हैं, ने थाना नगसर हाल्ट में तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप पति, ससुर और सास पर लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही खुशबू को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने हैंगिंग से मृत्यु की पुष्टि की है। रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। खुशबू की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी और वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.