प्रसव के दौरान प्रसूता की निजी चिकित्सालय में मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के ऊपर लापरवाही का लगाया आरोप

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव के खेमन राय पट्टी में किराए पर रहने वाली एक प्रसूता की दिलदारनगर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के दौरान मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी अनुसार जमानिया क्षेत्र के मलसा गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी ममता और दो छोटी बेटियों के साथ गहमर के खेमायन राय पट्टी में किराए के मकान में रहते हुए प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है शनिवार की सुबह उनकी पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होना शुरू हुआ तो उन्होंने उसे दिलदारनगर स्थित शास्वत हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। आनन फानन में चिकित्सालय द्वारा परिजनों को शव को सुपुर्द कर वहां से हटा दिया गया । वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के ऊपर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही और पूर्ण रूप से इंतजाम न होने के कारण प्रसूता की मौत हुई है। इस संबंध में सीएससी प्रभारी डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया कि इस घटना की उनको कोई जानकारी नहीं है

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.