तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी,सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब कार चलाना सिखने के दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा कार से बाहर निकालते हुए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दो युवक कार चलाना सिख रहे थे। यह अभी भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर भदौरा गाँव स्थित बड़ी पुलिया के समीप पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस पास लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो ने किसी तरह कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन घटना स्थल पर पहुंचे जहां दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए भदौरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में गहमर पुलिस ने बताया मामला संज्ञान में अन्य आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Don't try, this is illigal.