तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया

सेवराई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। यह त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार को सेवराई तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे भाव के साथ कान्हा जी की पूजा-अर्चना करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

सेवराई तहसील के मुख्य बाजार में जन्माष्टमी को लेकर श्री कृष्ण के परिधान, डॉल, बाँसुरी आदि सामानों की बिक्री के लिये कई दुकाने भी सजाई गई थी। वही घर घर मे लड्डू गोपाल की पूजा की तैयारियां भी बहुत जोर शोर से चल रही थी।। रात बारह बजने के साथ ही उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। लोगो के द्वारा भजन कीर्तन भी किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव में परिवार की महिलाओं के द्वारा नौनिहाल बच्चों को श्री कृष्ण और राधा का रूप सजाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बच्चे श्री कृष्ण के बाल अवतार रूप में बहुत ही मनमोहक नजर आ रहे थे जो देखने वाले को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। तहसील क्षेत्र के विभिन्न घरों में बच्चो को श्री कृष्णा और राधा के रूप में सजाकर लोगों को द्वारा जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पर्व के लिए व्रत रखते हुए भगवान श्री कृष्ण की उपासना की।

Don't try, this is illigal.