कुशीनगर: पटहेरवा में महुअवा अहलादपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने उमड़ी किसानों की भारी भीड़

Kushinagar: A huge crowd of farmers gathered at Mahuwa Ahladpur resource cooperative society in Pateharwa to buy urea fertilizer

पटहेरवा, कुशीनगर: सोमवार को पटहेरवा स्थित महुअवा अहलादपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही सैकड़ों किसान खाद पाने के लिए समिति परिसर के बाहर लाइन में खड़े रहे। भीड़ का आलम ऐसा था कि लगभग 200 से अधिक किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

सुबह से लगा इंतजार, दोपहर में शुरू हुआ वितरण

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह से ही किसान अपने आधार कार्ड के साथ खाद लेने के लिए पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक केवल आधार कार्ड जमा करने की प्रक्रिया चलती रही और खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। इस दौरान समिति के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा।


Read more: कुशीनगर: भाजपा मंडल पटहेरवा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का किया सम्मान


दोपहर 1 बजे के बाद यूरिया खाद का वितरण शुरू किया गया, जिससे किसानों को राहत मिली। समिति के सचिव मनोज राय ने बताया कि इस बार समिति को 444 बोरे यूरिया प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण क्रमवार तरीके से किया जा रहा है।

किसानों को समय पर खाद मिलने की उम्मीद

स्थानीय किसानों का कहना है कि समय पर खाद मिलना खेती के लिए बेहद जरूरी है, खासकर खरीफ सीजन में। किसानों ने प्रशासन और समिति से अपील की है कि भविष्य में वितरण की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू की जाए, ताकि उन्हें लंबे इंतजार से राहत मिल सके।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.