ट्रेलर के धक्के से एक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

 

 

सेवराई।तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत बारा गांव के पश्चिमी खेल मैदान के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रेलर और मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जहा अस्पताल जाते समय एक व्यक्ति की रास्ते मे ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार 58 वर्षीय बनारसी यादव पुत्र रामनाथ यादव एवं साठ वर्षीय रामजी यादव पुत्र बैजनाथ अपने गांव चकरहसी थाना इठाढ़ी जिला बक्सर बिहार से मंगलवार की सुबह ये बाइक से अपने एक रिश्तेदारी में रेवतीपुर जा।रहे थे कि अभी ये बारा गाव के खेल मैदान के समीप पहुचे ही थे कि पीछे से आ रही बालू लदी ट्रेलर के चपेट में आ गए। घटना देख लोगो मे चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पुलिस और पब्लिक के सहयोग से दोनों को सीएचसी भदौरा भेजवाया गया जहाँ इनकी गम्भीर स्तिथि को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां रास्ते मे ही बनारसी यादव की मौत हो गई। कोतवाल आर एस नागर ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है और ट्रक पुलिस के कब्जे में है परिजनों के तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इनसेट: ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन बिहार से बालू लेकर आने वाली गाड़ियों से कोई न कोई दुर्घटना रोज हो रही है। बिहार से बालू लेकर यूपी में जल्दी घुसने और जल्दी बालू बेचने की होड़ में ये गाड़िया तीव्र गति से फर्राटा भर रही है। पुलिस कप्तान द्वारा कर्मनाशा बार्डर से पुलिस पिकेट हटाये जाने के बाद से ये ट्रक ड्राइवर बिना किसी डर भय के ओभर लोड गाड़ियों को नियमो को ताक पर रख कर संचालन कर रहे है जिसके कारण आये दिन ऐसी घटनाएं घट रही है।

2: बारा कर्मनाशा बार्डर पर पुनः लोगो ने पिकेट स्थापित किये जाने की मांग की है लोगो का कहना था कि पुलिस के बॉर्डर पर मौजूद रहने के कारण अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाश,शराब तस्कर इधर से आने जाने में खौफ खाते थे जब से पिकेट हटा है रात के समय बदमाशो का आना जाना बढ़ गया है इसके अलावा रात के समय मे शराब की तस्करी भी बढ़ गई है।

Don't try, this is illigal.