ग्राम सभा की जमीन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की

सेवराई। तहसील क्षेत्र की मनिया गांव में ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़े कार्रवाई की अपील की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में राम किशुन राम ने बताया कि मौजा मनिया में स्थित आराजी नं0 760क रक्बा 0.1120 हेक्टेयर उध्दरण खतौनी में नवीन परती अंकित है। उक्त भूमि में गाँव के ही दबंग व्यक्तियों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। उनके द्वारा उक्त भूमि पर मिट्टी गिराकर अवैध कब्जा करने के प्रयास में है। गाँव के लोगों द्वारा मना करने पर गन्दी गन्दी गालीयाँ दे रहा है तथा मारपीट करने पर आ गया है। बताया कि इस सम्बन्ध में उपजिला मजिस्ट्रेट सेवराई गाजीपुर को बीते मार्च महीने में ही एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुआ। इस मामले में पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि विपक्षीगढ़ अतिक्रमण कार्यों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि देवल चौकी की एक कांस्टेबल के सह पर उसके द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर के विरुद्ध जल्दी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।


