कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के प्रभारी बनाए जाने पर आलोक शर्मा को अंग वस्त्र देकर पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एआईसीसी अहमद शमशाद ने दी बधाई

सेवराई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव पंजाब के प्रभारी आलोक शर्मा से पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एआईसीसी अहमद शमशाद ने प्रधान कांग्रेस कार्यालय दिल्ली पहुच कर उन्हें राष्ट्रीय सचिव होने पर अंगवस्त्र देकर बधाई दिया।
टेलीफोनिक वार्ता से अहमद शमशाद ने बताया कि आलोक शर्मा जी देश के सभी चैनलो पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष एव जनहित के मुद्दे को पुरजोर एवं दमदार तरीके से देश हित मे रखते हैं। आमजनमानस ऐसे ईमानदार प्रवक्ता को दिल से सुनना पसंद करती हैं। आज कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव का पद देकर नवाजा है जिससे बेहतर मैसेज गया है। और आने वाले विधानसभा चुनाव पंजाब में कांग्रेस की सरकार भी बनना तय है।हम बड़े भाई आलोक शर्मा जी के उज़्ज़वल भविष्य की बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।


