संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोपल सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर (प्रगति गुप्ता): शनिवार को संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढ़ा में कोपल सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम इंटर-हाउस प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस के लिए प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के छात्रों द्वारा प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद गायन, नृत्य, स्किट और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर जूरी सदस्यों में सिस्टर जॉनसी, सिस्टर निकिता, फादर रूबल तथा मिस नैंसी राव उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर एन मैरी, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर क्रिस्टीना और शिक्षक मनोज सिंह, प्रियंका बरनवाल, सपना सिंह, मिथुन कुमार, दीप शंकर दुबे, रागिनी त्रिपाठी, सत्येंद्र द्विवेदी, सुंदर कुमार गुप्ता, प्रिया सिंह, अमरीश मिश्रा और विनीत दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य सिस्टर एन मैरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में विकास करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और टीम भावना का विकास होता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है।


