गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्यालय अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने अधीक्षक (सम्बद्धता अनुभाग) बृजनाथ सिंह को 50 हजार रुपये  रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सन्न रह गए।

एंटी करप्शन टीम कैंट थाने में दर्ज करा रही मुकदमा 

कुशीनगर जिले के रामपुर राजा निवासी संदीप कुशवाहा जिनका वैष्णवी महिला महाविद्यालय है, ने एंटी करप्शन टीम को लिखित शिकायत दी थी। संदीप ने बताया कि उनके महाविद्यालय की सह-शिक्षा की मान्यता और सह-आचार्यों की नियुक्ति अनुमोदन कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक बृजनाथ सिंह ने उनसे 50 हजार रुपये  मांग रहे है।  पकड़े गए अधीक्षक बृजनाथ सिंह मूल रूप से देवरिया जिले के मईल क्षेत्र स्थित  पिपरा बांध गांव के निवासी हैं।

वर्तमान समय में वह तारामंडल स्थित सिद्धार्थ इन्क्लेव में रहते हैं। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। रिश्वतखोरी के इस प्रकरण में ठोस साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा  है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.