दो घंटे के ब्लॉक में फसी रही मेमो सवारी गाड़ी,यात्री रहे परेशान

दिलदारनगर : दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल खंड के बक्सर व पीडीडीयू रेल खण्ड के बीच रेल पटरियों की सफाई व पैकिंग कार्य होने से ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ रहा है।हालांकि 130 से 160 किमी से ट्रेनों की रफ्तार करने के लिए यह कार्य हो रहा है।वर्तमान में इस रेल खंड पर 110 से 130 के बीच ट्रेनें चल रही है।इसी क्रम में रविवार को रेल पथ विभाग की ओर से अप लाइन में स्थानीय स्टेशन से भक्सी रेल फाटक के बीच पटरियों से मिट्टी की सफाई व पैकिंग कार्य को लेकर रविवार की सुबह 9:55 से दोपहर 12:25 तक ढाई घँटा का ब्लॉक दानापुर नियंत्रण कक्ष से लिया गया था। इस ब्लॉक में दो मेमू पैसेंजर ट्रेन के फंस जाने से भदौरा से पीडीडीयू को जाने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई।वरीय रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए डुमेटिक मशीन से पटरी की पैकिंग और बीसीएम ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन से गिट्टी की सफाईं कर मिट्टी और खराब गिट्टी को अलग किया जा रहा है।ढाई घँटा ब्लॉक लगने से सुबह पटना से पीडीडीयू जंक्शन जाने वाली 03298 मेमू सुबह 10 बजे के बजाय ढाई घँटा देरी से दोपहर 12:33 बजे पहुंची।वही 13209 पटना पीडीडीयू मेमू पैसेंजर ट्रेन दोपहर 11: 28 के बजाय 12: 53 बजे डेढ़ घँटा देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची।इस कारण भदौरा से पीडीडीयू जंक्शन जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हुई।यात्रियों ने कहां की यह कार्य जरूरी है लेकिन रेलवे को एक दिन पूर्व ही कार्य की सूचना यात्रियों को प्रसारित करना चाहिए ताकि यात्री परेशान न हो सके।

Don't try, this is illigal.