ABVP सात्विक श्रीवास्तव को मिला देवरिया जिले का नया दायित्व

ABVP Satvik Srivastava got new responsibility of Deoria district

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग आजमगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में गोरक्ष प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक, वैचारिक एवं कार्यदिशा से संबंधित महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती जिले में जिला संगठन मंत्री का दायित्व निभा रहे सात्विक श्रीवास्तव को देवरिया जिले का नया जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अब वे देवरिया जिले में ABVP की गतिविधियों के संचालन, विस्तार और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का कार्य करेंगे।

कुशीनगर: सेंट जेवियर्स स्कूल में एआई व रोबोटिक्स कार्यशाला, छात्रों ने बनाए ब्लूटूथ कंट्रोल रोबोट

सात्विक श्रीवास्तव ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक किया है। वे छात्र जीवन से ही परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और अब तक कई संगठनात्मक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

 

 

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.