ग्राम सभा के तालाब से मछली मारने का आरोप,मुकदमा दर्ज

दिलदारनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रक्साहां ग्राम सभा के पुरवा जगदीशपुर में रविवार को ग्राम सभा के तालाब से मछली मारने का आरोप लगाते हुए बगेसरी निवासी रंगनाथ पांडेय ने थाना में तहरीर दिया।पुलिस ने पंकज राजभर,बृजेन्द्र राजभर, लालू राजभर, मोनु राजभर व सुरेंद्र राजभर के खिलाफ केस दर्ज किया।
रंगनाथ पांडेय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि दो वर्षो से ग्राम प्रधान के यहा काम करता हूँ। ग्राम प्रधान द्वारा पूरवा जगदीशपुर स्थित तालाब पर मछली पालन किया गया है जिसका देख रेख मेरे द्वारा किया जाता है।शनिवारी की रात 11 बजे ग्राम रकसहा के पूरवा जगदीशपूर के युवक पंकज राजभर,बृजेन्द्र राजभर, लालू राजभर, मोनु राजभर व सुरेंद्र राजभर
तालाब पर आए तथा जबरदस्ती मछली मारने का प्रयास किए मना करने पर मुझे लात घूसों से मार पिट दिए तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने कि धमकी दिए। तथा प्रधान प्रतिनिधि पर शिकायत करने पर एक युवक पंकज द्वारा कट्टा दिखा कर लहराते हुए प्रधान को भी देख लेने की धमकी दिए।थाना निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि एक पक्ष रंगनाथ पांडेय की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।दूसरे पक्ष ने सोमवार को तहरीर दिया। युवक द्वारा कट्टा दिखाने की जांच की जा रही है फिलहाल मामला शांत है।


