महाकुंभ भगदड़ में मृत दारोगा अंजनी राय के पैतृक गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,परिजनों से की मुलाकात

सेवराई। महाकुंभ के भगदड़ में मृत दरोगा अंजनी राय के आवास पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगम स्नान पर दिया बयान कहा गंगा में स्नान कर गंगा मैया से माफी मांगा।

पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने दरोगा अंजनी कुमार राय के मौत को संदिग्ध बताते हुए न्यायायिक जांच की मांग की । उन्होंने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से मौत की जांच की मांग किया। कहा कि पुलिस अपने ही दरोगा के घटना को छुपा रही है और भ्रमित कर रही। लिखा पढ़ी में 29 जनवरी को मौत की तारीख दिखा रहे हैं और फिर ट्वीट कर 30 जनवरी को मौत की बात कर रहे हैं। जब एक दरोगा के मौत की बात छुपाई जा रही है तो आम आदमी के मौत का आंकड़ा भी छुपाया जा सकता है। उन्होंने कुम्भ में हुए भगदड़ में मौत के आकड़ो पर सवाल खड़ा करते हुए कहाकि मौत का आंकड़ा 30 दिखाया जा रहा है जबकि यह आंकड़ा हजारों में है। मृत दरोगा अंजनी कुमार राय के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सवाल के जवाब में बताया कि जब भीड़ का दबाव होगा तो इस तरह का रिपोर्ट आएगी क्योंकि मेरे भी एक कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता की मौत में इसी तरह का मामला आया था जिसको लेकर मुझे 2 घंटे तक थाने पर बैठाया गया था। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से महाकुंभ की व्यवस्था ध्वस्त है आज करोड़ों लोग महाकुंभ में परेशान हैं शौचालय और पानी तक नहीं मिल रहा है। इसके पहले भी कुंभ और अर्ध कुंभ हुआ है ऐसा थोड़े ही है कि यह पहली बार हो रहा है। यह सरकार पूरी तरह से मार्केटिंग और इवेंट की सरकार है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां स्नान कर रहे हैं आज वह गंगा मैया से क्षमा मांग रहे हैं कि जो गलतियां हुई है उसे माफ करिए। पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में इस तरह का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में अभी तक सरकार का कोई भी मंत्री या नुमाइंदा अभी तक नहीं आया है। सदन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और जया बच्चन के बयान पर कहा कि हमला करना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन वस्तु स्थिति को कैसे छुपाया जा सकता है।

Don't try, this is illigal.