Latest News

ग़हमर में प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी का गंगा में स्नान करते समय पैर फिसला, चौथे दिन भी तलाश जारी

सेवराई। तहसील क्षेत्र के

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131074
oplus_131072

गहमर के नरवा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण एक प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी का अब तो कुछ पता नहीं चल सका। चार दिन बीत जाने के बाद भी रिंकू गुप्ता का पता न चलने के कारण परिजनों सग लोग परेशान हैं। मंगलवार को पीएसी के गोताखोर ने दिनभर तलाश की लेकिन हाथ खाली रहे। ज्ञात हो कि गांव के बाबू राय पट्टी निवासी रिंकू गुप्ता पुत्र मांधाता शाह रविवार की सुबह गहमर नरवा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसकी तलाश में गंगा घाट गए। रविवार की शाम तक पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरो से उसकी तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नही चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक वह गंगा स्नान कर रहे थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए घाट की सीढ़िया पर उनका चप्पल और गमछा मिला दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए नरवा घाट गए जहां उनका गमछा और चप्पल मिला इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका ग्रामीणों के अनुसार रिंकू विगत 30 सालों से मिठाई व्यवसाय से जुड़े थे उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है घटना की जानकारी मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया और लोग गहमर नरवा घाट पर जमा होना शुरू हो गए। कोटवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों द्वारा तलाश कराई जा रही है लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Don't try, this is illigal.