मनु भाकर के मामा और नानी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

News Desk (नैन्सी यादव) : शूटर मनु भाकर के मामा और नानी की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मामा और नानी रविवार की सुबह स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल मेडलिस्ट और अभी हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित शूटर मनु भाकर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे से उनका पूरा परिवार शोक में है। यह हादसा दादरी स्थित महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुआ है।


Read Also : Chapter 2 Podcast : रिया चक्रवर्ती ने हनी सिंह के सामने भूतिया साया को बताया बायपोलर डिसऑर्डर


जानकारी के मुताबिक, मनु भाकर के मामा और नानी रविवार की सुबह स्कूटी से जाते वक़्त अचानक एक ब्रेजा गाड़ी उनकी स्कूटी से टकरा गई। ब्रेजा गाड़ी से टक्कर इतनी जोर से लगी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही अपना दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने मनु भाकर के मामा और नानी की पहचान 50 वर्षीय युद्धवीर (मामा) और 65 वर्षी सावित्री (नानी) के रूप में किया। दोनों मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले की कलाली गांव के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.