एलटी विद्युत केबल धू–धू कर जला,ग्रामीण बाल बाल बचे

 

दिलदारनगर।तहसील क्षेत्र के उसिया रेलवे क्रॉसिंग चौराहे के पास एलटी विद्युत केबल धू–धू कर जलने लगा 1 घंटे बाद जलता हुआ एलटी विद्युत केबल पोल से टूटकर सड़क पर झूल गया । मौके पर मौजूद ग्रामीण बाल बाल बचे । केवल गिरने के बाद कुछ देर तक बिजली प्रवाहित होती रही। बिजली ना काटने तक आवागमन बाधित रहा। इस हादसे के कारण इलाके में एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

हुसैनाबाद-बिहार मार्ग पर खतरा बढ़ा

याह सड़क गांव से बाहर जाने और रेलवे स्टेशन पर जाने का मुख्य मार्ग है, इस मार्ग से ट्रेन पकड़ने के लिए आसपास के कई गांव के लोग आते जाते हैं जिस पर रोजाना सैकड़ो वाहन गुजरते हैं। इस विद्युत तार के टूटने से करीब 60 हजार की आबादी वाला गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों को होती रहती है हमेशा दिक्कतें

ग्रामीणों ने बताया कि केबल जलने की समस्या हमेशा बनी रहती है, आज यहां तो चल वहा प्रतिदिन किसी न किसी पोल पर विद्युत केबल में आग लगाती रहती है। नए केवल लगे हुए कुछ महीने ही हो रहा हैं , लेकिन यह केवल ग्रामीणों के लिए विफल साबिर दिखाई दे रहा है।

थानी ग्रामीण ने कहा कि जर्जर तार को बदलकर केबलिंग का कार्य किया गया की ग्रामीणों को सही बिजली मिल सके। लेकिन केबल बदलने बाद भी समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका इससे बेहतर तो पुराना जर्जर तार ही था।

बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू

इस संबंध में दिलदारनगर उपखंड के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना के बाद बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही टूटे हुए केबल को ठीक करके बिजली चालू कर दी जाएगी ।

Don't try, this is illigal.