FRCT Workshop: गोरखपुर कार्यशाला में पदाधिकारियों ने उत्साह से की सहभागिता

गोरखपुर (रंजीत कुमार चौरसिया): राजकीय बौद्ध संग्रहालय और तारामंडल स्थित यशोधरा ऑडिटोरियम में एफआरसीटी (FRCT) कार्यशाला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिले के समस्त पदाधिकारी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक मंडल, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद अमृता ओझा, ममता मौर्य, सोनाली गौतम और किरण कुमारी ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर के जिलाध्यक्षों एवं उनकी टीमों को संस्थापक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।

एफआरसीटी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा, महामंत्री रामकुमार चाहर, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्रा और प्रदेश सचिव मोहम्मद अय्यूब अंसारी का गोरखपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
उद्बोधन सत्र में प्रदेश कोर टीम के सदस्य अशोक यादव और प्रणव कुमार द्विवेदी ने एफआरसीटी के उद्देश्यों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रदेश सचिव मोहम्मद अय्यूब अंसारी ने एफआरसीटी की वेबसाइट और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
संस्थापक महेंद्र वर्मा ने एफआरसीटी की नियमावली और ‘बेटी विवाह शगुन योजना’ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह संगठन सभी वर्गों के लिए आर्थिक सुरक्षा और सहयोग का प्लेटफॉर्म है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी सदस्य के आर्थिक संकट की घड़ी में पारदर्शी और वैधानिक तरीके से सहायता प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर सह-संस्थापक चंद्र शेखर सिंह, चरन सिंह, जनार्दन यादव और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों — लवकुश वर्मा, पप्पू पासवान, सचिन कुमार, प्रमोद गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव और शिव शरण सिंह — ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी देवेश पांडेय ने बखूबी निभाई। इस कार्यशाला को सफल बनाने में शिव शरण सिंह, आदित्य भास्कर और मनीष यादव का विशेष योगदान रहा।
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी मण्डल पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


