आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से बी ए तृतीय वर्ष के छात्रा की मौत,परिवार में मचा कोहराम

 

 

 

 

 


सेवराई।तहसील अंतर्गत गहमर कोतवाली क्षेत्र के करोबीर रोइनी गांव में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।
जानकारी अनुसार कारोवीर रोइनी गांव की 18 वर्षीय रीता कुमारी पुत्री सुरेंद्र यादव अपने खेत में सोहनी कर रही थी कि अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और रीता उसकी चपेट में आ गई जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बिजली गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग रीता को उठा कर घर लाएं। घटना की जानकारी मिलते ही गहमर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को थाने लाइ और अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल को सूचित कर दिया गया है पीड़ित परिवार को जो भी सरकारी सहायता मिलती है वो उपलब्ध कराया जॉयेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.