किन्नर समाज के लोगों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए सैकड़ो गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया

 

सेवराई। कड़कड़ाते इस ठंड में जहां स्वयंसेवी एवं सरकारी संस्थाएं अलाव जलवाने के साथ-साथ कंबल वितरण कर रही हैं तो वहीं समाज और परिवार से बहिष्कृत समझे जाने वाले किन्नर समाज के लोगों ने भी मकर संक्रांति के दिन जमानिया विधानसभा के विभिन्न जगहों पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए सैकड़ो लोगों के बीच कंबल वितरण कर समाज सेवा की एक नई मिशाल पेश की है। अक्सर किन्नरों को आपने शादी, विवाह और जन्म के समय बधाई देते हुए और नाचते-गाते हुए देखा होगा।लेकिन क्या कभी किसी किन्नर ने सामाजिक जीवन में इस तरह का कार्य नही किया होगा।
जमानिया विधानसभा से विधानसभा की चुनाव लड़ चुकी हिना किन्नर की शिष्य रोशनी किन्नर ने अपने साथियों के साथ हांड़ कंपाने वाली सर्दी में खुले आसमान में झुग्गियों में जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल वितरित किया। जमानिया विधानसभा के जमानिया दिलदारनगर भदौरा गहमर बारा आदि जगहों पर इन लोगों ने निराश्रित असहाय एवं लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की इनके द्वारा कंबल वितरण देख लोगों द्वारा उनकी खूब सराहना की जा रही थी उक्त अवसर पर रोशनी किन्नर सोनी किन्नर मुस्कान आदि शामिल थे।

Don't try, this is illigal.