फांसी के फंदे से लटक कर नवविवाहिता ने दी जान,शव को लिया कब्जे में

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में नवविवाहिता देर रात साड़ी का फंदा बनाकर बांस के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात माँ की मौत के बाद दूधमुंही बच्ची के रोने बिलखने पर पास पड़ोस के लोगो की नींद खुली। लोग जब उसके घर पहुंचे तो देखा नव विवाहिता फांसी पर झूली हुई है। लोगो के द्वारा घटना की सूचना गहमर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सेवराई तहसील क्षेत्र के सायर गांव निवासी दीपक राम 26 वर्ष चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दीपक की शादी दो वर्ष पूर्व जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव निवासी निरहू राम की पुत्री गुड़िया के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। दोनो की एक 11 माह की बेटी भी है। गुड़िया का पति इस समय चेन्नई में प्राइवेट नौकरी में है। मृतका गुड़िया रक्षाबन्धन में भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके बघरी गई हुई थी। जहाँ से शनिवार की शाम 4 बजे वह अपने ससुराल सायर आई। घर मे गुड़िया के अलावा अन्य कोई सदस्य नही था।

इसी बीच किसी बात को लेकर गुड़िया ने शनिवार की देर रात घर मे लगे बांस के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक माँ का हलचल ना मिलने पर दुधमुंही बच्ची तेज तेज रोने बिलखने लगी। काफी देर तक बच्ची के रोने पर पास पड़ोस के लोगो की नींद खुल गई। मौके पर पहुंच के देखा तो

गुड़िया फांसी पर झूली हुई थी और बच्ची चारपाई से नीचे गिर गई थी।

लोगो के द्वारा आनन फानन में गहमर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सायर गांव में एक नव विवाहिता के द्वारा फांसी लगाई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता निरहू के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.