अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान एवं नगदी जल कर हुआ राख

 

सेवराई ।तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत भतौरा गांव में बाला ठाकुर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय बाला ठाकुर अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे।

आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा और तुरंत बाला ठाकुर को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था।

जलने वाले सामान में अनाज, बच्चों की किताबें-कॉपियां, बिस्तर और बक्से में रखी नगदी शामिल थी। पीड़ित परिवार ने हल्का लेखपाल संजय को घटना की जानकारी दी और मुआवजे की मांग की।

हल्का लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। स्थानीय प्रशासन और जनता की मदद से ऐसी घटनाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.