पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर चालक और खलासी घायल
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के चांदपुर टोल प्लाजा स्थित चैनल नंबर 335 किमी के समीप गुरूवार की सुबह हुई एक दुघर्टना में टे़लर एवं ट़क आपस में हुई जोरदार टक्कर में चालक एवं खलासी घायल हो गए। बताया जाता है कि एक ट़क लकड़ी लादकर सुल्तानपुर से बिहार जा रहा था । इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुघर्टना में ट्रक ड्राइवर शिवसागर यादव निवासी जनपद अमेठी तथा खलासी प्रशांत यादव निवासी अमेठी गंभीर रूप से तरह से घायल हो गए। यूपीडा की सहायता गाड़ी ने घायलों को ट्रक के केबिन से निकालकर एंम्बुलेंस बुलाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेजा दिया।इस जोरदार टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी भरत यादव ने बताया कि घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है । दोनों वाहनों को किनारे खड़ा कर दिया गया है।


