अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,बलिया की घोड़ी बिजली रानी रही प्रथम

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नौली गाँव के नागा बाबा खेल मैदान पर आज रविवार को अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बलियां के नेपाल पांडेय की घोडी बिजली रानी ने सभी प्रतिद्वंद्वी चेतको को पिछे छोड पूरे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिंल किया।जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर बिहार के सैयद फरहान का चेतक उस्मान और एंम्बेसडर ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिंल किया। मुख्य अतिथ प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू ने विजेता और उपविजेता चेतकों को पुरस्कृत किया।इस पूरे चेतक प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक चेतकों ने प्रतिभाग किया।आरंम्भिक  चेतक प्रतियोगिता तीन चक्र का रहा,जिसमें पांच-पांच  चेतकों ने भाग लिया,इसमें से फाइनल मुकाबले के लिए हरेक चक्र से दो- दो प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए चेतको का चयन किया गया।
फाइनल मुकाबला पांच चक्र का रहा।इस दौरान मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जिस तरह से इस चेतक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया,वह काबिलेतारिफ है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है,इससे निराश न हो,सफलता तो निश्चित ही मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मुकेश राय,लालबहादुर सिंह,ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल,डाक्टर सानंद सिंह,आनंद राय मुन्ना,लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।मुकाबलें में निर्णायक अंशुमान,डाक्टर भोला,और सोनू सिंह जबकि कमेंट्री की भूमिका सुधिर सिंह गहमरी ने निभाई।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.