भदौरा स्टेशन पर फरक्का व पटना कोटा एक्सप्रेस का हुआ ठहराव, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

सेवराई । रेलयात्री कल्याण समिति ,व्यापार मंडल व जनता की वर्षों की मांग और लंबे जनआंदोलन के बाद आखिरकार भदौरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 15743 फरक्का एक्सप्रेस व 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव बहाल हो गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रेलयात्री कल्याण समिति भदौरा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों, व्यापारियों व रेल प्रेमियों ने डोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ स्टेशन परिसर में ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुँची, स्टेशन पहले से मौजूद भीड़ “हर हर महादेव” व “मां कामाख्या” के जयकारों से गूंज उठी। लोको पायलट व गार्ड का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक क्षण की खुशी साझा की गई।
रेलयात्री कल्याण समिति के महामंत्री संजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रेलयात्री कल्याण समिति के महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि कोविड-19 काल में भदौरा स्टेशन से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने रेल मंत्रालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक पत्राचार कर आंदोलन चलाया था। जो लंबे अंतराल के बाद आज रेलयात्री कल्याण समिति की अबतक की सभी मांगे पूरी हो गयी है । यह क्षेत्र की जनता स्थानीय व्यपारियों के सहयोग से संभव हो पाया है । उन्होंने इसे जनआंदोलन की जीत बताते हुए भदौरा स्टेशन के विकास के लिए जन सहयोग से संघर्ष जारी रखने की भी बात बताया ।

व्यापार मंडल भदौरा के अध्यक्ष धर्मदेव कुशवाहा ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव से आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में सुविधा बढ़ेगी। साथ ही बड़ी संख्या में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलयात्री कल्याण समिति ने इस सफलता के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह व उनकी टीम का आभार जताते हुए भविष्य में भदौरा स्टेशन के समग्र विकास के संघर्ष में सहयोग की उम्मीद जताया गया।

इस अवसर पर स्टेशन परिसर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का वातावरण देखने को मिला, जो इस उपलब्धि को जनसहभागिता की सशक्त मिसाल बनाता है। समिति ने अन्य ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन की सुविधाओं को लेकर आंदोलन जारी रखने की भी बात कही।
इस मौके पर प्रधान सुभाष यादव , रेलयात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ टेटा सिंह, रजनीकांत सिंह ,अजय श्रीवास्तव, बुलेट बाबा, बिहारी यादव, मोनू युवराज,बेचन यादव,धर्मेंद्र पांडे,बिट्टू गुप्ता,नरेन्द्र गुप्ता,सोहन वर्मा, विकास सिंह, सचिन जायसवाल, मुन्ना सिंह, शिवजी, मनीष,संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.