Latest News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सेवराई। तहसील मुख्यालय के सभागार कक्ष में आज शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान बिजली विभाग के प्रकरण में डीएम ने संबंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों के द्वारा कल 203 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें मौके पर 22 शिकायतों का निर्धारण किया गया शेष प्रार्थना पत्र के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सेवराई गांव के किसान अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे के दौरान भूमि अधिग्रहण पर सवाल उठाए हैं उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि खेती योग्य भूमि अगर एक्सप्रेसवे में चली जाएगी तो संबंधित सभी का शिकार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने माइनर में अवैध खनन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जिसमें जिलाधिकारी ने प्रकरण में आरोपी जेसीबी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया। भतौरा गांव निवासी संजय ठाकुर ने मौज दलपतपुर आराजी नंबर 42, 43 को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। सुमंत सिंह कुशवाहा के द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ दिए गए एक पत्रक के मामले में डीएम ने संबंधित जेई और एसडीओ के ऊपर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रायसेनपुर गांव निवासी मुन्ना राजभर ने प्रार्थना पत्र देते हुए रायसेनपुर कोटे की दुकान को ग्राम सभा हथौरी में दिखाने के प्रकरण में प्रार्थना पत्र दिया है।
गौरतलब हो कि जिलाधिकारी के सख्त तेवर को लेकर फरियादियों में न्याय की आस जगी है जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज रिकॉर्ड 203 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें मौके पर 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व एसडीएम सेवराई संजय यादव ने जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉक्टर इरज राजा, सीडीओ गाज़ीपुर, बीएसए रानी स्वरूप वर्मा, खंड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह, कोतवाल गहमर प्रमोद कुमार सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

Don't try, this is illigal.