Ghazipur News

गाजीपुर: शेरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पहुंच की दुकान खोलने की मांग

गाजीपुर (भावरकोल): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शेरपुर ग्राम सभा में अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दामोदर राय ‘बड़क’ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्रक सौंपा और गांव में अवैध शराब पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दामोदर राय बड़क ने बताया कि गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के कारण सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि युवाओं के भविष्य और गांव की शांति के लिए इस पर लगाम लगाना अनिवार्य है।

पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने एक गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं, वे जानबूझकर ग्राम सभा में सरकारी देशी शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध शराब बेचने वाले गिरोह की उच्च स्तरीय जांच हो और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से छोटू राम, तारकेश्वर राय, रितेश प्रजापति, विशाल प्रजापति, विनोद यादव, गोल्डू राय, दीपू उपाध्याय, अमन पटेल और राहुल तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.