Latest News

निर्माणाधीन मकान में समरसेबल से करंट लगने पर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में निर्माणाधीन मकान में समरसेबल से पानी डालने के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गहमर थाना क्षेत्र के टिका राय पट्टी गांव निवासी श्रवण कुमार सेठ गांव में ही एक दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार की शाम उनकी पत्नी सोनी देवी (38) निर्माणाधीन मकान में समरसेबल से पानी डाल रही थीं। इसी दौरान समरसेबल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका अपने पीछे दो पुत्र बिट्टू और शिवम तथा दो पुत्रियां रानी और खुशी को छोड़ गई हैं। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Don't try, this is illigal.