Kushinagar NewsLatest Newsक्राइम

पट्टीदारी विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत, तीन हिरासत में

कुशीनगर। शनिवार देर शाम कुशीनगर के चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम कनौरा में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया और माहौल को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मृतक की पहचान रवि यादव पुत्र सागर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पट्टीदारों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। बीते 8 जून को इसी विवाद को लेकर मारपीट भी हुई थी और मृतक के पक्ष से थाने में मामला दर्ज कराया गया था।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर का सीआरपीएफ जवान आईईडी ब्लास्ट में शहीद


शनिवार दोपहर बाद एक पक्ष द्वारा फिर से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध में रवि यादव ट्रैक्टर के आगे लेट गया। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में पुलिस छावनी
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में तनाव फैल गया। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

मौके पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज और उप जिलाधिकारी भी पहुंच कर हालात का जायजा लिया। वर्तमान में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

तीन लोग हिरासत में, ट्रैक्टर जब्त
पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना में संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.