Gorakhpur News : फ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने वाले गिरफ्तार
Gorakhpur News: फ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले दो बदमाशों को हरपुर बुदहट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है।
पीड़ित आदित्य यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत हैं। बीती 21 जनवरी को वह सेमरी, मोलनापुर और पिडारी में मीटिंग कर अपने साथी सचिन सोनकर के साथ वापस आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : दोहरे हत्याकांड में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
रास्ते में मिया पकड़ी से लटकना और शिशवा गांव के बीच पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि वहां खड़े कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनसे मारपीट कर उनका बैग छीन लिया। बैग में टैबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस और कुछ पैसे थे।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं आदित्य सिंह और चंदन सिंह। दोनों ही शनिचरा पूर्वी थाना महुली जनपद संत कबीर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 22450 रुपये, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'