दोहरे हत्याकांड में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

गोरखपुर के भक्सा में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि दूसरा अभी भी फरार है।

दोहरे हत्याकांड में नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है लेकिन उसका एक साथी अभी भी फरार है। मृतक बच्चा आरोपी को कुकर्मी कह कर बुलाता था इसीलिए बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी……………

गोरखपुर पुलिस ने दो बच्चों की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने यह वारदात अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की, पर अभी दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के पूछने पर आरोपी ने बताया कि मृतक बच्चा उसे कुकर्मी कहकर बार-बार सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करता था, इसलिए बदला लेने के लिए उसने उसे बेदर्दी से तड़पा-तड़पा कर मार डाला। उसे डराने के लिए आरोपी ने उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। इस दौरान, उसके रिश्तेदार का बेटा भी वहां मौजूद था और उसने यह सब देख लिया। राज़ खुलने के डर से आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में पास के गांव के एक नाबालिग दोस्त ने उसका साथ दिया।

शनिवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग आरोपी खलीलाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। रिश्तेदारों को जब शक हुआ, तो उन्होंने उसे वहां से निकाल दिया, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया। उसे लगा कि मामला शांत हो गया है, इसीलिए वह गांव वापस जाने की योजना बना रहा था, लेकिन मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे सहजनवां से पकड़ लिया। अब पुलिस उसके साथी आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी:-

घटना स्थल से पुलिस को एक पर्ची मिली थी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था और खून के छींटे भी थे। जब पुलिस ने उस नंबर पर कॉल किया, तो पता चला कि यह नंबर पास के एक गांव के व्यक्ति का था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर बेचना चाहता था और इसके लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। उसी विज्ञापन पर एक फोन आया, और एक नाबालिग लड़के ने कीमत पर बातचीत की। पुलिस ने उस नंबर का पता लगाया और पता चला कि यह नंबर पास के एक गांव के किशोर का था। पुलिस जब उसके गांव पहुंची, तो पता चला कि वह गायब है। वहां पुलिस को भक्सा गांव में उसके एक दोस्त के बारे में जानकारी मिली। जब पुलिस भक्सा गांव पहुंची, तो वह दोस्त भी गायब था। पूछताछ करने पर यह सामने आया कि वह किशोर 2023 में एक कुकर्म के मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया था, जहां वह आठ महीने तक रहा। इसके अलावा, पुलिस को यह भी पता चला कि किशोर अगली सुबह से गायब था और उसके घर के सामने खोजी कुत्ता भौंक रहा था, जो पुलिस के लिए संदिग्ध था।

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.