Gorakhpur News : चालाक मुंशी ने एसपी जितेन्द्र तोमर के फर्जी हस्ताक्षर किए, निलंबित

Gorakhpur News : गोरखपुर में एक कांस्टेबल द्वारा किया गया दुस्साहसिक कार्य सामने आया है। खजनी क्षेत्र में सीओ कार्यालय के मुंशी शनि चौधरी ने एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए और चार्जशीट दाखिल कर दी। जब सिग्नेचर की जांच हुई, अंतर मिला और चार्जशीट वापस नही तब अधिकारियों का माथा ठनका।

फर्जी सिग्नेचर का खुलासा, कांस्टेबल सस्पेंड

जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी मुंशी शनि चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, उसके खिलाफ खजनी थाने में अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

Read Also: सब्जी बिक्रेता आत्महत्या मामला: पत्नी के एफआईआर पर दो सूदखोर गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंशी सीओ खजनी के कार्यालय में दो वर्षों से कार्यरत था। यह मामला एक छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े केस से संबंधित था। नियमों के अनुसार, चार्जशीट पर पर्यवेक्षण अधिकारी एसपी साउथ के हस्ताक्षर आवश्यक थे, लेकिन आरोपी ने बिना अनुमोदन के ही दस्तावेज सीधे कोर्ट भेज दिए। कोर्ट के पेशकार ने हस्ताक्षर की जांच की, जिससे यह मामला उजागर हुआ।

गोपनीय जांच में सामने आया सच

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर को जब इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल गोपनीय जांच कराई। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि फर्जी हस्ताक्षर मुंशी शनि चौधरी ने किए थे। इसके बाद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

मुंशी के पिछले रिकॉर्ड की भी होगी जांच

पुलिस विभाग अब यह भी जांच करेगा कि आरोपी ने इससे पहले भी इस तरह की हरकत की है या नहीं। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी हस्ताक्षर करने से किसे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया था।

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने कहा कि यह मामला कोर्ट से संज्ञान में आया था और जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.