गोरखपुर: कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (अनुराग मिश्र): विद्यार्थी कार्य विभाग गोरखपुर ने बुधवार सायं को कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कैंडल मार्च गोरखपुर विकास भवन से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर समाप्त हुआ।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 भारतीय नागरिकों की बर्बर हत्या किए जाने की घटना से देश के लोग मर्माहत हैं। वहीं आतंकवादियों के विरूद्ध कठोर जवाबी कार्रवाई किए जाने की मांग भी मुखरित हो रही है।
यह भी पढ़ें: लानत है जागरण, उजाला, हिंदुस्तान पर, नहीं छाप पाए पत्रकारिता के छात्रों के विरोध की ख़बर
इस मौके पर विभाग प्रचारक अजय नारायण ने कहा कि पहलगाम का आतंकी हमला निंदनीय एवं संताप जनक है। देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने का दुस्साहस किया गया है। सभी राजनैतिक और संस्थाओं को मतभेद से ऊपर उठकर सरकार को समर्थन देना चाहिए ताकि इस बार आतंकवाद का फन पूरी तरह कुचला जा सके।
इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से जिला प्रचारक मनीष, रमाकांत, वीरेन्द्र, राजकुमार, अखिलमणि, सुमितेश्वर, शिवम मिश्रा, धर्मेन्द्र तथा महानगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।


