भाटपार रानी में मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की बैठक संपन्न

भाटपार रानी (देवरिया): मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की एक महत्वपूर्ण बैठक भाटपार रानी विधानसभा के बनकटा ब्लॉक के बंधुछापर गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी ने की, जबकि मुख्य संबोधन उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री एवं देवरिया जिला अध्यक्ष कर्मवीर योद्धा अखिलेश कुमार योगी ने किया।

मानवाधिकार, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज

अपने संबोधन में अखिलेश कुमार योगी ने कहा कि मानवाधिकार सहायता संघ समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत है। संगठन का उद्देश्य नशामुक्त समाज की स्थापना करना और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।

बैठक में मौजूद गणमान्य लोग

बैठक में ज्ञानती देवी, अहिल्या देवी, फूल माला देवी, उर्मिला देवी, सुनंदा देवी, तेतरी देवी, सुशीला देवी, संध्या देवी, दुर्गा शंकर, मराजो देवी, धर्मावती देवी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.