Kushinagar NewsLatest News

Kushinagar News: पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा को AK-47 गैंग से जान से मारने की धमकी

पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा (उपनाम राजन) ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर दी कि उन्होंने 21 जुलाई को "लाला 7171 गैंग" के खुलासे से जुड़ी खबर व वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी। इसके बाद उन्हें AK-47 गैंग से जुड़ी धमकी मिली।

खड्डा/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खजुरिया गांव निवासी पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा को फेसबुक पर AK-47 गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने 21 जुलाई को “लाला 7171 गैंग” के खुलासे से जुड़ी खबर व वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी।

एफआईआर के अनुसार प्रभंस विश्वकर्मा ने हाल ही में कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक द्वारा कुख्यात 7171-लाला गैंग के गिरफ्तारी अभियान की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एसपी और उनकी टीम की सराहना करते हुए एक पोस्ट साझा की थी।


Read Also: कुशीनगर: देवरियाबाबू में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप


इसी पोस्ट के बाद, ‘आयुष’ नामक एक फेसबुक आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी में लिखा गया — “AK-47 गैंग के टारगेट पर हो, जल्द तेरी खबर बनेगी”। यही नहीं, आरोपी ने क्षेत्र के कई युवकों को फोन कर पत्रकार की चौराहे पर हत्या की साजिश की बात कही और अपनी फेसबुक स्टोरी में यह भी सार्वजनिक कर दिया।

पत्रकारों में दहशत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में पत्रकारों में गहरी चिंता और गुस्सा देखने को मिला। पीड़ित पत्रकार ने 22 जुलाई को नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को टालने की कोशिश की।

मामला सोशल मीडिया और पत्रकार संगठनों में फैलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.