चैत्र नवरात्र के सप्तमी तिथि के दिन माँ कामख्या धाम पर भक्तों की रही भारी भीड़,

सेवराई। चैत्र नवरात्र के सप्तमी तिथि के दिन माँ कामख्या धाम पर भक्तों की भारी भी रही । मुंडन संस्कार कराने वालों के साथ साथ माँ के दर्शन हेतु भी लोग भारी संख्या में पधारे थे। सुबह की मंगला आरती के बाद से ही भक्तों के माँ के दर्शन हेतु आने का जो क्रम शुरू हुआ वो देर शाम तक चलता रहा। माँ के दर्शन के उपरांत बच्चे अपने परिजनों के साथ मंदिर परिसर में लगे झूले, चरखी, जादू आदि मनोरंजक खेलो का आनंद लेते दिखाई दिए। वही मनिहारी की दुकानों से महिलाएं साज सज्जा के सामानों की खरीददारी करती दिखी। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी के मुताबिक करीब 80 हजार लोगों ने मा के दर्शन पूजन किये।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.