दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर ग़हमर पुलिस सतर्क,भदौरा रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया

oplus_131072

सेवराई। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में गहमर कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार की देर शाम कोतवाली प्रभारी दिनदयाल पांडेय के नेतृत्व में सेवराई प्रभारी विपिन सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया।

दोनों अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों और आसपास के क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। रेलवे स्टेशन, बाजार और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी। उन्होंने कहाकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.