Garba King Death: पुणे में बेटे के साथ नाचते समय अचानक जमीन पर गिरे गरबा किंग अशोक माली, मौत का दिल दहला देने वाला Video वायरल
Garba King Death: देश में अचानक हार्ट अटैक आने से होने वाली मौत के मामलों में बाढ़ सी आ गई है। एक ऐसे ही ताजा दिल दहला देने वाला वीडियो पुणे से वायरल हो रहा है, जहां गरबा किंग के नाम से मशहूर अशोक माली गरबा खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त वह अपने बेटे के साथ गरबा खेल रहे थे। वह पुणे में गरबा किंग के नाम से भी मशहूर थे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अचानक असहज महसूस करते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं।
Jammu & Kashmir: उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला का एलान
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार अशोक मूल रूप से महाराष्ट्र के धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के होल गांव के रहने वाले थे। गरबा को लेकर उनका जुनून और समर्पण लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका था। घटना के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है।


