जीआरपी एवं आरपीएफ की बड़ी कार्यवाही,लाखों की नगदी सहित पंजाब मेल से सर्राफा कारोबारी को किया गिरफ्तार

दिलदारनगर।जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ट्रेन से एक सराफा कारोबारी को 24.40 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी ट्रेन के एस-वन कोच से हुई।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मऊ जनपद के मुंशीपुरा मोहल्ला, थाना मऊनाथ भंजन निवासी घनश्याम वर्मा के रूप में हुई है। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद उसे जीआरपी को सौंप दिया, जिसके बाद जीआरपी उसे पीडीडीयू स्टेशन ले गई।

आरपीएफ निरीक्षक जी.एस. राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मऊ का एक सराफा व्यापारी भारी मात्रा में नकदी लेकर हावड़ा जा रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक नवीन कुमार और अरुण ने जीआरपी के साथ जामानियां से ट्रेन में जांच शुरू की।

ट्रेन के दिलदारनगर पहुंचने पर टीम ने कारोबारी घनश्याम वर्मा को नकदी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में वर्मा ने बताया कि वह हावड़ा में आभूषण डिब्बे बनवाने का ऑर्डर देने जा रहा था। हालांकि, वह बरामद 24.40 लाख रुपये के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह 12.30 लाख रुपये लेकर हावड़ा गया था।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.