पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नगसर। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर व क्षेत्राधिकारी जमानिया के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के तहत बुधवार को आमीन उर्फ अमन पुत्र सज्जाक निवासी चाऊपुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को नगसर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर न्यायसंगत धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में कई दिनों से नया युवक देखकर लोगो मे किसी अनहोनी की शंका हुई लोग उसकी जानकारी में लगे तबतक वह एक लड़की को अपनी जाल में फंसा कर भगा रहा था लड़की के घर वाले और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर राजू दिवाकर ने बताया कि सूचना मिलते ही मय टीम सड़क पर उतर गए और रेलवे क्रासिंग से युवक को गिरफ्तार कर लिया और सुसंगत धाराओं में चालान कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।


