गहमर इंटर कालेज:पदच्युत प्रधानाचार्य के खिलाफ कारवाई नही की गई तो हम सब आंदोलन करने को होंगे बाध्य – कुणाल सिंह

सेवराई। गहमर इंटर कालेज के पदच्युत प्रधानाचार्य मार्कण्डेय यादव द्वारा विद्यालय में अवैध धन निकासी के मामले में जांच न होने को लेकर गहमर निवासी संजय सिंह के आवासीय परिसर में गाव के संभ्रांत लोगो की एक बैठक शनिवार की दोपहर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कुणाल सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में एमडीएम सहित विद्यालय के खातों से अवैध रूप से धन निकासी के बाद इसकी लिखित शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक को की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच कराए जाने को लेकर लिखित आश्वासन भी दिया था लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी जांच का न होना विभाग का मिलीभगत होना प्रतीत होता है। अगर जल्द ही इसकी जांच करा कर पदच्युत प्रधानाचार्य के खिलाफ कारवाई नही की गई तो हम सब आंदोलन करने को लेकर बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर अजय उपाध्याय, कामदेव सिंह,कमलेश चौरसिया, महेंद्र उपाध्याय, सत्येंद्र, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।

Don't try, this is illigal.