चलती ट्रेन में पायलट को महसूस हुआ झटका,45 मिनट तक दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी रही

 

.….सूचना पाकर रेल पथ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे  लेकिन सब ठीक मिला,30 किमी की काशन के जरिये ट्रेनों को पास कराया गया…

दिलदारनगर (गाजीपुर) ।पटना से पुणे को जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट को शनिवार की सुबह 9:30 बजे भक्सी गेट के आगे अप लाइन में झटका महसूस हुआ।पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन को दी।दानापुर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर 45 मिनट तक अर्चना एक्सप्रेस को प्लेटफार्म संख्या तीन पर रोका गया।

रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन सब ठीक रहा।तब जाकर 10 : 15 बजे अर्चना पीडीडीयू को रवाना हुई।
शनिवार की सुबह 9 : 30 बजे तेज रफ्तार में पटना पूना एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी।तभी स्टेशन के भक्सी रेल फाटक के आगे पायलट को रेल पटरी में झटका महसूस हुआ तब पायलट ने तत्काल वाकी टाकी से इसकी सूचना पैनल में ऑन डियूटी स्टेशन मास्टर सुभाष चंद्र को दी।

वहां से यह सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया गया।नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर अर्चना एक्स ट्रेन को 9 :40 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर रोका गया।सूचना पाकर रेल पथ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे  लेकिन सब ठीक मिला।

इसके पीछे विभूति एक्सप्रेस खड़ी रही।एहतियात के लिए अप लाइन की सभी ट्रेनों को 30 किमी की काशन के जरिये गुजारा गया।इस बाबत वरीय रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि पटना पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट की सूचना पर पटरी को चेक किया गया लेकिन सब ठीक रहा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.