बरेजी गांव के दुर्गा मंदिर से 50 किलो के पीतल का घंटा चोरी,ग्रामीणों में आक्रोश

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बरेजी गांव स्थित दुर्गा मंदिर से चोरों ने 50 किलो का पीतल का घंटा चुरा लिया। यह घटना शुक्रवार की रात हुई, जिसका पता सुबह पुजारी मंदिर पहुंचने पर चला। मुख्य पुजारी साधु चौधरी ने बताया कि वे संध्या आरती के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे और सुबह लौटने पर घंटा गायब पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की ढुलमुल रवैये के कारण चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

*पुलिस की कार्रवाई*

गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

*पिछली चोरियों का खुलासा नहीं*

गौरतलब है कि इससे पहले भी भदौरा बाजार में हुई कई चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं ।

Don't try, this is illigal.