परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के बाद खाली भवन को बाल वाटिका के रूप में किया गया अपग्रेड, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारंभ

सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल के द्वारा बाल वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के बाद खाली भवन को क्रियाशील रखने के आदेश के बाद विभाग द्वारा इसकी पहल तेज कर दी गई है।
भदौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मझली पट्टी को प्राथमिक विद्यालय वेदु की बारी में मर्ज किए जाने के बाद वह भवन खाली हो गया था। जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उसे बाल वाटिका के रूप में अपग्रेड किया गया है। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षाएं संचालित की जाएगी। जिससे भवन का सदुपयोग हो सके और बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से भी जोड़ा जा सके। खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल के द्वारा आज शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया और फीता काटकर विद्यालय के भवन में बने बाल वाटिका का शुभारंभ किया। बीईओ सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रोइनी को प्राथमिक विद्यालय करोबिर, पीएस सिंहा से पीएस भतौरा, यूपीएस निरहू का पूरा से पीएस निरहू का पूरा, पीएस तवुवा तिलहटा को पीएस रायसेनपुर, पीएस सूर्यभानपुर को कन्या विधालय बभनौलिया, पीएस हथौरी को प्राथमिक विद्यालय करहिया दक्षिणी, पीएस गहमर हरिजन बस्ती को कन्या विद्यालय गहमर में मर्ज किए गया है। इन विधालयो को बाल वाटिका के रूप में अपग्रेड किया गया है।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष सिंह यादव, प्रशांत कुमार आदि सहित गणमान्य लोग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.