काशी एक्सप्रेस से कटकर गाजीपुर में महिला की मौत

सादात/गाजीपुर: वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर सादात-माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह काशी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

यह हादसा सवास गांव से आगे रेलवे पोल संख्या तीस के पास हुआ। दिन में उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर रेलवे पटरी किनारे महिला की कटे शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी पास के बरवा कला गांव में दी।


यह भी पढ़ें: ढाई फिट ज़मीन के विवाद में अधेड़ की हत्या,तीन आरोपी हिरासत में


घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामवासियों ने शव की पहचान इन्द्रबाला (55 वर्ष) पत्नी बनवारी निवासी बरवां कला थाना सादात के रूप में की और उसके घरवालों को इसकी सूचना दी। काशी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार मृतिका की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.