गोरखपुर: गोला क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में रोष – पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Gorakhpur: Huge shortage of urea in Gola area, anger among farmers – Former District Panchayat member submitted memorandum to SDM
गोला,गोरखपुर: गोला एवं चिल्लूपार क्षेत्र में यूरिया खाद की गंभीर कमी को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की।
यूरिया की कमी से फसल बर्बादी का खतरा
घनानंद यादव ने अपने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में किसी भी सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। समय पर खाद न मिलने से धान व अन्य खरीफ फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसान दिन-प्रतिदिन अधिक परेशान होते जा रहे हैं।
काला बाजारी पर रोक लगाने की मांग
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की काला बाजारी चरम पर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि काला बाजारी पर सख्त रोक लगाते हुए किसानों को निर्धारित दर पर और समय से यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे फसल उत्पादन में नुकसान से बच सकें।
Read more: कुशीनगर: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का उत्सव
ज्ञापन के दौरान मौजूद लोग
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश यादव, एडवोकेट राम निवास यादव, सदानंद, कैलाश, बलीराम मौर्य, शैलेश, विपिन, बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे।

