चोरों ने भीषण चोरी को दिया अंजाम,15 लाख नगदी सहित लाखों के जेवरात पर फेरा हाथ,दस दिनों में कई चोरी की घटनाएं,पुलिस के हाथ खाली

सेवराई । तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत सतराम गंज भदौरा बाजार में मुख्य चौक के पास चोरों ने एक बंद मकान में छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपए की चोरी की है। पीड़ित गोविंद कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू का परिवार बैजनाथ धाम दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने छत पर लगी लोहे की जाली तोड़कर घर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया।

पीड़ित गोविंद जायसवाल ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे लगभग 15 लाख रुपए नकद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए। चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सों को तोड़कर सारे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सोमवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो दुकान का सामान बिखरा देखकर घटना का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों में लगभग 15 दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस ने न तो कोई मुकदमा दर्ज किया है और न ही कोई कार्रवाई की है। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने 5 दिनों के भीतर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।

कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.