Suicide : गूगल पर सर्च किया मृत्यु के तरीके और युवक ने मार ली ख़ुद को गोली

News Desk (सलोनी विश्वकर्मा) : उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय युवक ने ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उसने गूगल पर मृत्यु के तरीक़े जैसे कीवर्ड सर्च किए थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कक्षा 9 के छात्र युवराज राणा ने अपनी मौत से पहले गूगल और यूट्यूब पर ‘गरुड़ पुराण’, ‘मृत्यु के बाद क्या होता है’, ‘मृत्यु के तरीके’ और ‘आत्मा कहां जाती है’ जैसे सवालों की तलाश की थी। इस मामले में उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।

एसएचओ धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, यह घटना शनिवार रात मेरठ की एपेक्स कॉलोनी में हुई। युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली। परिवार ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे को पिस्टल कहां से मिली।

एसएचओ ने बताया कि पिस्टल उसके कमरे से मिली है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवराज परेशान था क्योंकि उसकी मां और भाई ने उसे गलत संगत में रहने पर डांटा था।

उसकी मां और बड़े भाई ने उसे दोस्तों के साथ घूमने से रोकने के लिए उसकी रॉयल एनफील्ड बुलेट बेच दी। उनके इस निर्णय से परेशान होकर उसने घर वालों से बातें करना भी बंद कर दिया रहा। बाद में उसने खुद को गोली मार ली।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.